ललितपुर

मड़ावरा में बैंक में नेट न आने से उपभोक्ता परेशान प्रथमा यू.पी. ग्रामीण बैंक

अभय प्रताप सिंह

मड़ावरा ललितपुर। कस्बा मड़ावरा में स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में विगत दो दिन से नेट न आने से ग्रामीण काफी परेशान है। किसान एवं ग्रामीण सुबह से शाम तक रूपए निकालने के लिए चक्कर लगाते है, लेकिन नेट न आने की वजह से वापिस घर चले जाते है। विदित हो कि वर्तमान में खरीफ फसल की बुआई का सीजन चल रहा है। किसानों के लिए खाद बीज लेने के लिए रूपयों की आश्यकता है। लेकिन नेट न आने की वजह से वह रूपए निकालने में मजबूर है। इस सम्बन्ध में बैंक प्रबंधक ने बताया कि बीएसएनएल का सर्वर खराब होने की वजह से यह परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि लिखित शिकायत दी गई है, उम्मीद है कि सुबह तक नेट आ जायेगा।

Related Articles

Back to top button