कोंच

चुनाव को लेकर बसपा में चिंतन-मंथन और बैठकों का दौर शुरू

कोंच। निकट भविष्य में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर बसपा में चिंतन-मंथन और बैठकों का दौर शुरू हो गया है। बुधवार को आला संगठन कर्ताओं ने स्थानीय संगठन के लोगों की क्लास लगा कर अभी से तैयारियों में जुट जाने को कहा है।
जयशंकर बाल विद्या मंदिर मियागंज में बहुजन समाज पार्टी की बैठक चित्रकूट झांसी मंडल प्रभारी लालाराम अहिरवार के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। उन्होंने पार्टी संगठन के लोगों से कहा कि पोलिंग बूथ पर जाकर सदस्यता अभियान चलाया जाए और ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाए जाएं। गांव गांव जाकर सदस्यता अभियान चलाएं पार्टी को फर्श से अर्श तक ले जाने के लिए एक-एक कार्यकर्ता को मेहनत करनी होगी। आने वाले नगर पालिका चुनाव पार्टी के लिए चुनौती हैं, सभी नगर पालिका व नगर पंचायत में बहुजन समाज पार्टी का परचम लहराना चाहिए। प्रत्याशी कोई भी हो सकता है, कार्यकर्ता मेहनत और लगन से लग जाएं। इस दौरान उदय चौधरी, कैलाश पाल, कमल दोहरे, सिराजुद्दीन काजी, जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौधरी, जितेंद्र राय, सरदार सिंह, कुलदीप कुलकर्णी, रामसेवक चौधरी, तौसीफ, उमाचरण कुशवाहा चांद काजी, राजा बाबू, आनंद चौधरी आदि मौजूद रहे। संचालन जिला सचिव कन्हैया लाल कुशवाहा ने किया।

Related Articles

Back to top button