कोंच

पिछड़ी जाति की जनगणना हेतु ईओ ने कर्मचारियों को दिए दिशा निर्देश

कोंच(जालौन)। नगर में पिछड़ी जाति के परिवारों की कराई जा रही जनगणना को अतिशीघ्र पूर्ण किये जाने हेतु शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय सभागार में सम्बंधित कर्मचारियों की बैठक अधिशासी अधिकारी ने लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
रैपिड सर्वे पिछड़ी जाति 2022 की जनगणना हेतु नगर पालिका ईओ पवन किशोर मौर्य ने जनगणना में लगाये गए सभी 81 कर्मचारियों एवं 25 पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की।बैठक में उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि डोर टू डोर जाकर वह पिछड़ी जाति के लोगों की जनगणना करें और जनगणना का कार्य हर हाल में तीन जुलाई तक पूर्ण कर लें।उन्होंने कहा कि जनगणना के लिए नगर पालिका की नगर में बढ़ी हुई सीमा में रह रहे परिवारों को भी शामिल किया गया है इसलिए कर्मचारी बढ़ी हुई सीमा में भी जाकर जनगणना का कार्य पूर्ण करें। बैठक में राजस्व निरीक्षक सुनील यादव,सफाई निरीक्षक हरीशंकर निरंजन,लिपिक जीवनलाल,पवन गौतम,लकी दुवे,अनुज पाटकार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button