कालपी जालौन जनपद मुख्यालय उरई में चल रहे राष्ट्रीय स्वयं संघ कानपुर प्रांत के संघ शिक्षा वर्ग(प्रथम वर्ग सामान्य)2022 में प्रशिक्षणार्थियों के भोजन की व्यवस्था की अनोखी परम्परा देखी गई।
विदित हो उरई नगर के एल्ड्रिच स्कूल में चल रहे कानपुर प्रांत के संघ के 21जिलों का प्रशिक्षण वर्ग 22मई से 12जूनतक चल रहा है।
उक्त के सम्बन्ध में स्वयं सेवक सुबोध द्विवेदी ने बताया कि उसी के तहत कालपी नगर से प्रशिक्षणार्थियों को एक समय की रोटी की व्यवस्था नगर के स्वयं सेवकों ने की है जिसके तहत समाज के प्रत्येक वर्ग के घरों से रोटी एकत्र कर उरई भेजी जा रही है। उक्त कार्य से देश वासियों को सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया । उक्त अवसर में नगर के स्वयं सेवक में प्रमुख रूप से
प्रदीप पाठक, प्रदीप मैहरोत्रा, अनुराग विश्नोई, बृजेन्द्र सिंह, हर्षित खन्ना गिरजाकांत बुधौलिया अरबिन्द सोनी,गंगा प्रसाद, गोपाल गुप्ता, अतुल कुमार गुप्ता, देवेन्द्र गुप्ता,अर्जुन जी, अनिल त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।