प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल कार्यकाल 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा महिला मोर्चा आंगनबाड़ी एवं सहायता समूह की बहनों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन कालपी नगर के समीप वर्ती ग्राम शेखपुर मदारपुर में संपन्न हुआ
कालपी (जालौन)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफल कार्यकाल आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे भाजपा महिला मोर्चा, आंगनवाड़ी एवं स्वयं सहायता समूह की बहनो के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन कालपी नगर के समीपवर्ती ग्राम शेखपुर बुल्दा मदारपुर मे संपंन हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा उर्विजा दीक्षित व अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष अमित पाण्डेय ने की।
भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आठ वर्ष सफल कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे भाजपा की क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा उर्विजा दीक्षित ने आंगनवाड़ी एवं स्वयं सहायता समूह की बहनो के साथ संवाद करते हुये उपस्थित महिलाओं को जानकारी देते हुये बताया कि वर्तमान सरकार द्वारा चलाई जा रही पीएम उज्जला योजना, जनधन योजना, स्वंय सहायता समूहो की महिलाओ को सशक्त बनाने के लीये उद्यमियों से जोड़ना, स्टैंडअप इंण्डिया के तहत महिलाओं को मिलने वाले त्रृण व पीएम मुद्रा योजना सहित कई जनहित योजनाओं को क्रमवार विधिवत बताया।
कालपी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक डॉ सुन्दर सिंह ने स्वास्थ्य संबंधित जानकारी देते हुये कहा कि सरकार द्वारा संचालित 102 व 108 ऐम्वोलेंस व गर्भवती महिलाओं को क्या सावधानी बरतनी है और क्या करना है आदि की जानकारी दी। अंत मे कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर अध्यक्ष अमित पाण्डेय ने सरकार के 8 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुये कहा कि केन्द्र सरकार ने आंगनवाड़ी व स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को वरीयताक्रम मे रखा है। अंत मे उपस्थित महिलाओं को फल व कैल्शियम की गोलियाँ आदि मुख्य अतिथि उर्विजा दीक्षित द्वारा वितरण की गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान पवन दीप निषाद, पूर्व प्रधान उमाशंकर निषाद, डॉ हरिचरन, स्टाफ नर्स मामता फार्मासिस्ट पुष्पेन्द्र सिंह, महिला मोर्चा महामंत्री पूजा त्रिपाठी, सतेन्द्र सिंह नकुल वर्मा, आगंनवाड़ी स्नेहलता, सहित समूह की महिलाएँ मौजूद रहीं।