जालौन

जीएसटी में बदलाव को लेकर सदर विधायकने व्यापारियों से किया संवाद 

बबलू सेंगर महिया खास

जालौन। केंद्र सरकार द्वारा 22 सितम्बर से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में बड़ा सुधार करते हुए अब केवल दो ही दरें निर्धारित की गई हैं। इसके चलते अधिकांश वस्तुओं के दाम कम हो गए हैं, जिससे आम जनता को राहत मिलने लगी है। सरकार के इस निर्णय को लेकर जालौन में व्यापारी वर्ग और आम जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
इसी कड़ी में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने शनिवार को ज्वालागंज स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में व्यापारियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे वस्तुओं को कम दरों पर ही बेचें, ताकि आम उपभोक्ताओं को सीधे तौर पर लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि जीएसटी दरों में कमी सरकार का ऐतिहासिक कदम है, जिसका उद्देश्य महंगाई पर नियंत्रण करना और व्यापार को सरल बनाना है। विधायक ने व्यापारियों से कहा कि जब उपभोक्ताओं को कम दामों पर वस्तुएं मिलेंगी तो उनका भरोसा व्यापारियों और सरकार दोनों पर मजबूत होगा। उन्होंने इसे व्यापारी और आमजन दोनों के लिए फायदेमंद बताया। कहा कि सरकार निरंतर सुधार की दिशा में काम कर रही है। जीएसटी में किए गए संशोधन से न केवल व्यापार में पारदर्शिता आएगी, बल्कि लोगों की जेब पर भी बोझ कम होगा। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष लकी त्रिपाठी, तरुण तिवारी, कुंवर सिंह यादव, ईलू मेंबर, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्यामजी गुप्ता, जीएसटी नगर संयोजक विवेक अग्रवाल, दीपू पुरवार, अनिल गुप्ता और कौशल किशोर गुप्ता समेत बड़ी संख्या में व्यापारी और नगरवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button