
कदौरा(जालौन)।वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कदौरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस ने वारंटी अभियुक्त ब्रह्मादीन पुत्र हीरालाल निषाद, निवासी ग्राम पिपरया का डेरा मजरा अभिरवां, थाना कदौरा जनपद जालौन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अपराधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

