कदौरा

जालौन में दबंग पड़ोसियों का कहर, महिला को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

जालौन में दबंग पड़ोसियों की हैवानियत का एक मामला सामने आया है, जहां एक महिला के साथ सरेआम बेरहमी से मारपीट की गई। घटना कदौरा थाना क्षेत्र के मरगाया गांव की बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पड़ोस में रहने वाली एक युवती और अन्य लोगों ने महिला को सड़क पर पटक-पटककर लात-घूसों से बुरी तरह पीटा। इस दौरान महिला के मासूम बच्चे मौके पर मौजूद रहे और अपनी मां को पिटता देख बिलखते रहे, लेकिन दबंगों का दिल नहीं पसीजा।मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button