कोंच(जालौन): भाजपा नगर इकाई के तत्वाधान में रविवार को जवाहर नगर स्थित एक प्रतिष्ठान पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का 50वां जन्मदिन किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा सहित भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, जिला मंत्री अंजू अग्रवाल,एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन आदि ने योगी के चित्र पर केक काटकर उनकी दीर्घायु की कामना की। राज्यमंत्री एवं अन्य मंचासीन अतिथियों सहित भाजपा किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष अनिल पटेल ने उन्नतशील कृषक गयाप्रसाद कुशवाहा, श्याम मोहन रिछारिया, प्रवीण तरसौलिया व महिला कृषक रानी कुशवाहा को पेड़ और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार द्वारा जनता के कल्याण के लिए किए गए कामों और व्यापक लोक कल्याणकारी योजनाओं की तारीफ करते हुए कहा कि 2017 में जब प्रदेश में योगी की सरकार बनी तभी से केंद्र की योजनाओं का यहां ठीक से क्रियान्वयन हो पाया और आम लोगों के जीवन में खुशहाली आई। प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनना इस बात का प्रमाण है कि जनता ने योगी के कामों पर अपने समर्थन की मुहर लगाई है। इससे पूर्व राज्यमंत्री सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं का भव्य स्वागत किया गया।आभार सुनील लोहिया ने जताया। संचालन राजेंद्र द्विवेदी ने किया। इस दौरान कमलेश चोपड़ा, शंभूदयाल स्वर्णकार, महेंद्र सोनी लला, बादाम सिंह कुशवाहा, ओपी कुशवाहा, प्रेमनारायण वर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष मीरा चंदेरिया, केके मिश्रा, प्रभंजन गर्ग,केशरीमल तरसौलिया, कैलाश मिश्रा, विक्रम ठाकुर, जमील खान, अवध यादव, रविकांत कुशवाहा, राघवेंद्र निरंजन, नरेंद्र विश्वकर्मा, संजीव गर्ग, सौरभ पुरवार, निर्भय प्रकाश रेजा, मिरकू महाराज, धर्मेंद्र राठौर, बाबूराम पाल, मयंक नामदेव, शीलू उदैनिया, संजय लोहिया, विकार अहमद, रामजी गुप्ता, बेटू गर्ग, मनीष नगरिया, अजय कुशवाहा, विकास पटेल, नंदिनी पटेल, संगीता पटेल, हरीसिंह निरंजन, अंकित चंदेरिया, दिनेश कुशवाहा, महेंद्र अग्रवाल,रामचंद्र राठौर, अनिल नामदेव, राहुल कुशवाहा, सुरेंद्र तिवारी,राजू गेंदोली आदि मौजूद रहे।