कोंच

केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपाईयों ने चलाया स्वच्छता अभियान कार्यक्रम

कोंच(जालौन): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपानीत सरकार के 8 बर्ष पूर्ण होने पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर चलाये जा रहे संवाद,सेवा,सुशासन,समर्पण, गरीब कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा अनुसूचित मोर्चा नगर इकाई कोंच के तत्वाधान में शनिवार को वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई एवं लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय सरोजनी नायडू पार्क में साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान को गति दी।
नगर प्रभारी व उरई नगर पालिका अध्यक्ष अनिल बहुगणा के मुख्य आतिथ्य, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया की अध्यक्षता एवं जिला मंत्री अंजू अग्रवाल के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बहुगुणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 8 वर्ष में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त गेंहूं का वितरण, प्रधानमंत्री आवास शहरी एवं ग्रामीण योजना के अंतर्गत करोड़ों बेघर लोगों को आवास मुहैया, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 18 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त इलाज हेतु आयुष्मान कार्ड जारी किए गए हैं। कोरोना काल में विश्व के सबसे बड़ी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 190 करोड़ से अधिक लोगों को टीके लगाए गए साथ ही देश में तमाम अन्य कल्याणकारी योजनाएं लागू कर भारत के नव निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया गया है। नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया व जिला मंत्री अंजू अग्रवाल ने कहा कि सरकार द्वारा युवा व नारी शक्ति को सशक्त किए जाने की दिशा में तमाम योजनाएं लागू की गई। देश के नौजवानों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू किये जाने के साथ ही 25 करोड़ से अधिक महिलाओं को जनधन खातों के माध्यम से बैंकों से जोड़कर उन्हें ऋण उपलब्ध कराकर नारी शक्ति को रोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कारगर कदम उठाए गये। इस दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष कमलेश चौपड़ा,महामंत्री ओपी कुशवाहा , कार्यक्रम संयोजक नगर मंत्री प्रदीप वर्मा, मनीष नगरिया,अनुसूचित मोर्चा नगर अध्यक्ष पंकज वर्मा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष मीरा चन्देरिया,प्रेमनरायण वर्मा,अवध यादव,डॉ पीडी चन्देरिया,सभासद उरई अनिल तिवारी,केबी निरंजन एड,विकास दुबे, राहुल बाबू अग्रवाल,ऋतुराज प्रजापति आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button