कालपी

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास चढ़ा अव्यवस्थाओं की भेंट

कालपी (जालौन)। बच्चे देश का भविष्य होते हैं जिसको लेकर भारत रत्न डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर ने संविधान में शिक्षा का समान अधिकार दिलाकर दलित शोषित समाज को भी गर्व से जीने का अधिकार दिलाया जिसका वो हकदार है वहीं इसके विपरीत कस्बा कालपी के खोया मण्डी के पास नुमाइश फील्ड में स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास आज अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया है जहाँ छात्र दूषित जीवन जीने को मजबूर हैं वहीं मौजूद छात्रों ने बताया कि यहाँ पानी, बिजली और शौचालय की साफ सफाई की स्थिति बहुत ही खराब है, बाउंड्री वाल भी क्षतिग्रस्त हो गयी है तथा पानी की सप्लाई निश्चित समय के लिये मिलती है कभी कभी बूँद बूँद पानी को भी तरस जाते हैं हाल ही में लगा सबमर्सिबल मोटर व पानी की टंकी सिर्फ सफेद हाँथी की भूमिका में दिखाई दे रही है वहीं छात्रावास परिसर में बने कुल 6 शौचालय में सिर्फ एक ही शौचालय चालू है जिसकी साफ सफाई भी प्रतिदिन नहीं होती जिससे बीमारियों के संक्रमण का खतरा बना रहता है साथ ही बिजली के तारों का मकड़जाल मौत को दावत दे रहा है। वहीं छात्रों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि छात्रावास अधीक्षक के महीनों कार्यालय ना आने की वजह से हम लगभग 2 वर्षों से इन समस्याओं से जूझ रहे हैं पूरा छात्रावास चपरासी और चैकीदार की मनमानी से चल रहा है जिसकी वजह से हमारी दिनचर्या व पढ़ाई दोनों प्रभावित होती है और यहाँ ना ही चिन्हित खेल का मैदान ना ही कोई ज्ञान व मनोरंजन का प्रबन्ध किया गया है अतः हम मीडिया के माध्यम से जिम्मेदार अधिकारियों से अपील करते हैं कि इस छात्रावास की व्यवस्थाओं में सुधार कर अच्छी शिक्षा ग्रहण करने में हमारा सहयोग करें ताकि हम अच्छी शिक्षा ग्रहण कर अपने देश का भविष्य उज्जवल कर सकें। अब देखना ये है कि अव्यवस्था की मार झेल रहे इस छात्रावास के छात्रों की कब सुनवाई होती है या छात्रावास अधीक्षक लाखों डकार यों बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button