कोंच(जालौन)। बेटों द्वारा प्रताड़ित किये जाने से परेशान बृद्ध माँ ने पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही किये जाने की गुहार लगाई है।
नगर के मुहल्ला तिलक नगर नरिया निवासी बृद्ध व मजदूर महिला सेवका देवी पत्नी लालता प्रसाद ने शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके दोनों विवाहित बेटे जितेंद्र व संजीव शराब पीकर उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट करते रहते हैं और उसके सबसे छोटे बेटे पवन की शादी नहीं होने दे रहे हैं।सेवका देवी ने बताया कि बीते करीब 15 वर्ष पूर्व पति ने दोनों बेटों को संपत्ति से भी बेदखल कर दिया था इसके बाद भी उक्त दोनों बेटे पति सहित उसे जीवन नहीं जीने दे रहे हैं।सेवका देवी ने अपनी व अपने पति की जानमाल की रक्षा किये जाने और उक्त दोनों बेटों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की गुहार पुलिस से लगाई है।

