कालपी

नगर के 52 तथा गांवों के 76 अवैध कब्जों को चिन्हित किया

0 ईद के बाद गरजेगा बुलडोजर

कालपी (जालौन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की नीतियों के तहत सरकारी जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए नगर से लेकर गांव तक में अभियान चलाया जाएगा। अब तक नगर पालिका प्रशासन ने 52 तथा राजस्व विभाग के द्वारा 76अवैध कब्जा धारकों को चिन्हित करके सूचीबद्ध कर लिया गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर ईद के बाद से अवैध कब्जों को हटाने के बुल्डोजर गरजेगा। सूत्रों के अनुसार अतिक्रमणकारियों की सूची और बढ़ सकती हैं।
उल्लेखनीय हो कि ग्रामीण क्षेत्रों के तमाम स्थानों तालाबों,चकरोड, खलिहानों आदि की जमीनों में अवैध कब्जा धारकों ने अतिक्रमण कर लिया है। अवैध कब्जों के खिलाफ प्रदेश सरकार द्वारा सख्त रवैया अपनाने के लिए फरमान जारी कर दिया गया है। इसी को मद्देनजर रखते हुए तहसील का राजस्व प्रशासन द्वारा गम्भीर रुख अख्तियार किया जा रहा है। तहसीलदार बलराम गुप्ता, नायाब तहसीलदार राजेश कुमार पाल एवं लेखपाल अवैध कब्जों को चिन्हित करने में जुटे हुए हैं। तहसीलदार बलराम गुप्ता ने बताया कि अब तक 76 अतिक्रमणकारियों को चिन्हित करके सूचीबद्ध किया जा चुका है। इसके अलावा अन्य स्थानों पर कब्जा धारकों को चिन्हित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगरीय क्षेत्र के अतिक्रमण का मामला नगर पालिका तथा नगर पंचायत के कर्मियों द्वारा देखा जा रहा है। नगर कालपी की सीमा में 52 अवैध कब्जों को चिन्हित किया जा चुका है।उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश के अनुरूप ईद के बाद 4 मई से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button