अनुराग श्रीवास्तव के साथ बबलू सिंह सेंगर महिया खास
जालौन (उरई)। निर्धन व बेसहारा लोगों को शीतलहर से बचाव के लिए छानी खास प्रधान व उनके प्रतिनिधि ने कंबल वितरित किए। प्रधान प्रतिनिधि ने गांव के 70 लोगों को घर घर जाकर कंबल वितरित किए।
इस समय शीतलहर से सभी कांप रहे हैं। हालांकि दिन के समय कुछ समय के लिए धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिलती है। लेकिन फिर भी ठंड कम नहीं हो रही है। ऐसे में छानी खास प्रधान प्रीति सिंह व प्रधान पति जितेंद्र सिंह आगे आए हैं। उन्होंने गांव के निर्धन, गरीब व बेसहारा लोगों की लिस्ट तैयार कराई। जिनमें गाव में 70 लोग ऐसे थे जिन्हें गर्म कपड़ों की आवश्यकता थी।