जालौन

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर भजपाईयों ने चलाया सफाई अभियान

अनुराग श्रीवास्तव के साथ बबलू सिंह सेंगर महिया खास

जालौन (उरई)। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सदर विधायक के साथ भाजपाइयों ने नगर में स्थित सीएचसी परिसर की साफ सफाई की एवं मरीजों को फल वितरित किए। इस दौरान विश्व स्वास्थ्य दिवस के बारे में सीएचसी प्रभारी ने जानकारी दी। नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरूवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बनाजी, पालिकाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता, नगर अध्यक्ष अभय सिंह राजावत के साथ भाजपा कार्यकर्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां उन्होंने अस्पताल परिसर की झाड़ू लेकर सफाई की। इस दौरान सदर विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य, मानव सुख और कल्याण के लिए बहुत जरूरी है। किसी भी राष्ट्र की उन्नति के लिए स्वस्थ जीवन होना बहुत जरूरी है। स्वस्थ लोग आर्थिक उन्नति में योगदान देते हैं, क्योंकि स्वस्थ लोग लंबे समय तक जीवित रहते हैं और अधिक कार्य करते हैं। पालिकाध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए सबसे अधिक जरूरी है कि आसपास साफ सफाई रहे। इसलिए साफ सफाई को नियमित दिनचर्या में शामिल करें। इस दौरान सीएचसी में मरीजों को फल का भी वितरण किया गया। वहीं, सीएचसी प्रभारी डॉ. केडी गुप्ता ने बताया कि 7 अप्रैल, 1948 को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन यानि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा की गई थी। इसलिए 7 अप्रैल के दिन हर साल अलग अलग थीम पर विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इस बार की थीम अवर प्लानेट, अवर हेल्थ यानी हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य है। इसका मतलब है कि हमें स्वस्थ रहने के लिए इस धरती को भी स्वस्थ रखना जरूरी है। बढ़ते प्रदूषण, महामारी आदि के बीच विश्व स्वास्थ्य दिवस पर इस ग्रह को स्वस्थ रखने के लिए सभी संकल्प लें। इस मौके पर इस मौके पर डां के डी गुप्ता, डां गरिमा सिंह, पी एन शर्मा, अवधेश राजपूत, आदित्यनरायण तिवारी, वीरेंद्र सोनी, सतेंद्र खत्री, धीरज बाथम, रामू गुप्ता, पीके शर्मा, अवधेश राजपूत आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button