ललितपुर

मड़ावरा सिद्धचक्र महामंडल विधान के समापन पर विश्व शांति महायज्ञ सम्पन्न

अभय प्रताप सिंह

ललितपुर। वर्णीनगर मड़ावरा में आचार्य श्रेष्ठ 108 विद्यासागर महाराज के स्वास्थ्य लाभ हेतु अष्टान्हिका महापर्व में नगर के श्री 1008 पार्श्वनाथ युगल मंदिर में सिद्धों की आराधना सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन करके की गई।प्रतिष्ठाचार्य संस्कृत विद्यालय साढूमल के गृहपति पं० संतोष शास्त्री,पं० राजेंद्र शास्त्री के निर्देशन में दिगम्बर जैन समाज मडावरा के गौरव अध्यक्ष डां० बिरधीचंद्र जैन,डां० विकास जैन,लक्ष्मीदेवी जैन,सिंघई प्रसन्न कुमार, धन्य कुमार, अरूण कुमार, रवि जैन,सुनील,विवेक कुमार सौंरया परिवार ने विधान के पुण्यार्जक बनते हुए अंतिम दिवस पूर्णमासी को विश्वशांति महायज्ञ, महाशांतिधारा आचार्य श्रेष्ठ के स्वास्थ्य लाभ हेतु की।

सायंकाल भक्तामर महाकाव्य के 48 दीपमालाओं के माध्यम से द्वीप प्रज्जवलित किए गए। महोत्सव के प्रबंधक सिंघई सुधीर कुमार जैन ने बताया कि सिद्धचक्र महामंडल विधान में आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज के उत्तम स्वास्थ्य लाभ हेतु विशेष शांतिधारा के मंत्रोच्चारण के साथ मंगल कामना की गई। डां० राकेश सिंघई ने कहा कि सिद्धचक्र महामंडल विधान में मंत्रोच्चारण से आचार्य श्री के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है।सभी श्रावकगण हर्षित हैं।उनके उत्तम स्वास्थ्य की मंगल भावना कामना कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button