कुठौंद (जालौन)। बीती देर रात हार्वेस्टर पर काम करने वाले श्रमिक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली जैसे ही हार्वेस्टर पर काम करने वाले अन्य कर्मचारियों को इसकी भनक लगी तो उनके होश उड़ गए।
प्राप्त विवरण के अनुसार पंजाब प्रांत के फतेहगढ़ साहिब जनपद के कर्मचारी हार्वेस्टर लेकर जनपद जालौन में फसल की कटाई करने के लिए बीते कई वर्षों से लगातार आते हैं। इसी क्रम में बीती रात जालौन औरैया हाईवे पर दौन बिचैली के पास हार्वेस्टर द्वारा फसल मढ़ाई का कार्य चल रहा था तथा अन्य कर्मचारी हाईवे किनारे बने मकान में अपना खाना पीना बनाकर आराम भी करते थे कि वहीं सड़क किनारे बने दुकान के अंदर शटर डाल कर मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली फांसी क्यों लगाई गई इसका अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।