
जनपद के कुठौंद थाना क्षेत्र में एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है। नहर कोठी के पास ऑल बिजबाहा रोड किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव सड़ी-गली हालत में पड़ा मिला। यह शव मुख्य हाईवे से महज 20 कदम की दूरी पर होने के बावजूद काफी दिनों तक किसी की नजर नहीं आया।घटनास्थल पर पहुंचने वालों के होश उड़ गए, क्योंकि शव सड़ चुका था। मौत को करीब 10 से 12 दिन बीत चुके हैं और शव में कीड़े पड़ गए थे। शव से बदबू के कारण आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही कुठौंद थाने के प्रभारी निरीक्षक जगदंबा दुबे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरना शुरू कर दिया है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है, न ही उसके पास कोई ऐसा सामान मिला है, जिससे उसकी जानकारी हो सके। पुलिस ने आसपास के गांवों और झुग्गियों में पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह हत्या या सुसाइड दोनों हो सकती है। शिनाख्त के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।


