गहोई सेवा मंडल उरई की निर्वाचन समिति द्वारा आगामी सत्र 2026 – 29 के लिए निर्वाचन कार्यक्रम घोषित

उरई (जालौन)। 1 मई को गहोई धर्मशाला गोपालगंज उरई में गहोई सेवा मंडल उरई की चुनाव समिति के मुख्य चुनाव अधिकारी इं० अजय इटोरया एवं निर्वाचन अधिकारी जीवन राम सेठ, अनिल बहुगुणा,श्याम दास जी गुप्ता ,राजेश निगोतिया महावीर शरण सरावगी की उपस्थित में बैठक संपन्न हुई। जिसमें गहोई सेवा मंडल उरई की निर्वाचन समिति द्वारा सर्वसम्मति से निर्वाचन करवाने हेतु निम्न तिथियों की घोषणा की गई।
1- मतदाता/ सदस्यता सूची का प्रकाशन= 01 मई 2026 प्रातः 08:30 बजे गहोई धर्मशाला गोपालगंज उरई के सूचना बोर्ड पर सदस्यता सूची चस्पा की गयी।
2- मतदाता/ सदस्यता सूची पर आपत्तियां = 03 मई से 04 मई 2026 तक प्रातः 08 बजे से 10 बजे तक दी जा सकती है।
3- मतदाता/ सदस्यता की आपत्तियों का निस्तारण/निराकरण = 06 मई 2026 प्रातः 08 बजे से 10 बजे तक
4- मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन = 07 मई 2026 प्रातः 08 बजे गहोई धर्मशाला गोपालगंज उरई के नोटिस बोर्ड पर मतदाता सूची चस्पा की जाएगी।
5- नामांकन पत्रों की विक्री = 09 मई से 12 मई 2026 तक प्रातः 08 बजे से 10 बजे तक ( नामांकन-पत्रों का शुल्क पदवार निम्नवत है
अध्यक्ष- रु० 7100/=, मंत्री व कोषाध्यक्ष – रु० 5100/=, उपाध्यक्ष व सहमंत्री – रु० 3100/=, कार्यकारिणी सदस्य – रु० 2100/= नगद जमा कर प्राप्त किया जा सकता हैं )
6- नामांकन पत्रों को जमा करना = 14 मई से 15 मई 2026 *प्रातः 08 बजे से 11 बजे तक निर्वाचन समिति के समक्ष प्रत्याशी को अपने प्रस्तावक एवं समर्थक के साथ उपस्थित होकर जमा करना होगा।
7- जमा नामांकन पत्रों की पदवार सूची का प्रकाशन = 16 मई 2026 प्रातः 08 बजे गहोई धर्मशाला गोपालगंज उरई के सूचना बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी।
8- नामांकन पत्रों पर आपत्तियां एवं निस्तारण = 17 मई 2026 प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक
9- नामांकन पत्रों की बापसी = 18 मई 2026 प्रातः 08 बजे से 10 बजे तक
10- नामांकन पत्रों की जांच = 19 मई 2026 प्रातः 08 बजे से सभी नामांकन पत्रों की जांच पूर्ण होने तक
11- पात्र प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन = 20 मई 2026 *प्रातः 08 बजे गहोई धर्मशाला गोपालगंज उरई के सूचना बोर्ड पर प्रकाशन कर दी जाएगी।
12- मतदान = 02 जून 2026 *प्रातः 07:30 से 03:30 बजे तक गहोई धर्मशाला गोपालगंज उरई में होगा।
13- मतगणना एवं परिणाम घोषणा = 02 जून 2026 को मतगणना सायंकाल 05 बजे से प्रारंभ होगी तथा पूर्ण होने तक जारी रहेगी । मतगणना पूर्ण होने पर सभी पदों का परिणाम एक साथ घोषित किया जायेगा समस्त कार्यक्रम निर्वाचन समिति की देखरेख में गहोई धर्मशाला गोपालगंज उरई में सम्पन्न होंगे इसमें मुख्य निर्वाचन अधिकारी इं ० अजय इटोरया निर्वाचन अधिकारी जीवनराम सेठ , अनिल बहुगुणा,श्याम दास गुप्ता, राजेश निगोतिया, महावीर शरण सरावगी की उपस्थित रहेंगे।



