कुठौंद

श्री नाग देवता महाराज मंदिर मार्ग पर फैली गंदगी से श्रद्धालु परेशान

रिपोर्ट राजेंद्र सेंगर

ईंटों (जालौन)। विकासखंड माधौगढ़ की ग्राम पंचायत कासिमपुर(गोहन) में स्थित प्रसिद्ध श्री नाग देवता महाराज मंदिर पर जाने वाले मार्ग पर फैली गंदगी एवं जलभराव एवं वहां पर लगे खराब हैंडपंप से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, लेकिन रास्ते की दुर्दशा के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर मार्ग पर लंबे समय से सफाई व्यवस्था की अनदेखी की जा रही है। जगह-जगह कूड़े के ढेर और गंदा पानी जमा होने से न केवल आवागमन बाधित हो रहा है, बल्कि संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बनी हुई है। बरसात के दिनों में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है, जिससे श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में दिक्कत होती है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन एवं ग्राम पंचायत से मांग की है कि मंदिर मार्ग की नियमित सफाई कराई जाए तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को स्वच्छ एवं सुगम मार्ग उपलब्ध हो सके।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
मौके पर मौजूद गर्मीण सुरेश परिहार, गुड्डू परिहार, सूरज कुशवाह,संदीप परिहार, सुमित रावत, भूरे परिहार एवं नारीशक्ति को उम्मीद है कि प्रशासन इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द आवश्यक कदम उठाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button