कदौरा

लेखाकार से साथ मारपीट पर गुस्साए कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

0 ब्लॉक कार्यालय में पसरा सन्नाटा, गिरफ्तारी की मांग पर अड़े कर्मचारी
0 हमलावर खुद को ब्लाक प्रमुख का प्रतिनिधि कहता

कदौरा (जालौन)। थाना परिसर के बगल में स्थित विकास खण्ड कार्यालय में घुसकर बुधवार को स्कार्पियो सवार असलहाधारी युवकों ने लेखाकार के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की थी। और कार्यालय में रखा कम्प्यूटर तोड़ने के साथ ही अभिलेख फाड़कर फेंक दिए थे। कार्यालय के अंदर लेखाकार के साथ हुई मारपीट से कर्मचारियो में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने लेखाकार रामशरण दीक्षित की तहरीर पर अपने आपको ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बताने वाले वीर सिंह सरसेला सहित छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
गुरुवार को ब्लॉक कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा, कर्मचारी तो कार्यालय आए,मगर उन्होंने कार्य नही किया। कर्मचारियो ने आरोपियो की गिरफ्तारी की मांग की है। एडीओ पंचायत रामकुमार, एपीओ असित रंजन, आदित्य प्रकाश, रामसिंह, आशीष कुमार, अरविंद, अशोक, नुसरत बाबू ने कहा कि ब्लॉक कार्यालय के अंदर जिस तरह से लेखाकार से साथ घटना हुई है। उससे वह लोग भयभीत है। जब हम लोग अपने कार्यालय में सुरक्षित नही है। तो कैसे शासन द्वारा संचालित योजनाओं को कैसे क्रियान्वयन कर पाएंगे। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि आए दिन असलहाधारी युवक ब्लॉक कार्यालय के अंदर घूमते रहते हैं। और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही होगी। तब तक वह लोग कोई कार्य नही करेगे। सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। कर्मचारियों द्वारा कार्य बहिष्कार के चलते फरियादी भी निराश होकर लौट गए। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत ओझा ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

विवादों के लिए चर्चित कदौरा ब्लॉक, शिक्षकांे ने बीडीओ के खिलाफ की थी नारेबाजी

कदौरा। ब्लॉक कार्यालय परिसर में 6 अक्टूबर 2021 को शिक्षको के साथ वर्तमान बीडीओ ने अभद्रता की थी। जिस पर गुस्साए एक सैकड़ा से अधिक शिक्षको ने ब्लॉक परिसर का घेराव करते हुए हंगामा काट कर बीडीओ के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए थे। शिक्षको के उग्र रूप को देख कर बीडीओ अपने ऑफिस से बाहर नही निकले थे। मामले पर डीएम ने एडीएम व बीएसए की अगुवाई में दो सदस्यीय टीम गठित की थी। और कार्यालय में मुर्दाबाद के नारे लगाने वाले डेढ़ दर्जन शिक्षको को नोटिस जारी किए थे।
फोटो परिचय—-
मारपीट के बाद मनरेगा लेखाकार ऑफिस में लटका ताला।

Related Articles

Back to top button