कोंच

सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल में हासिल की सफलता

कोंच(जालौन)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की हाईस्कूल परीक्षा 2022 में महर्षि विद्या मंदिर उरई में पढ़ने वाली कुमारी अनुष्का राजपूत पुत्री शिक्षक ब्रजेंद्र राजपूत ने 96 प्रतिशत और कुमारी अनुष्का वाजपेयी पुत्री शिक्षक कृष्णकांत वाजपेयी ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त करके अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। इस सफलता पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विद्यासागर मिश्रा, मंत्री नरेश निरंजन, संरक्षक महेंद्र सिंह भाटिया, संयुक्त मंत्री उपवन कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नृपेंद्र सिंह आदि ने दोंनो शिक्षक पुत्रियों को बधाई दी। साथ ही महर्षि विद्या मंदिर उरई के प्रधानाचार्य एएन सिंह को इस सफलता का श्रेय देते हुए दोनों शिक्षक पुत्रियों ने कहा, विद्यालय के सभी शिक्षकों की मेहनत ने ही उनकी सफलता का मार्ग प्रशस्त किया है लेकिन यह प्रथम सीढ़ी है, अभी अपने अंतिम लक्ष्य की प्राप्ति को बहुत मेहनत करनी है।

Related Articles

Back to top button