कालपी (जालौन)। नगर में चोरों ने एक देशी शराब के ठेके को निशाना बनाते हुए चोरी कर ली। हैरत की बात यह है कि चोरों ने ठेके की दीवार को तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। शनिवार-रविवार की रात नगर के मोहल्ला रामचबूतरा में स्थित देशी शराब ठेके में चोरों ने दीवार खोदकर 27 क्वाटर शराब, 25 सौ रुपये नगदी और सीसीटीवी कैमरा चोरी कर लिया। रविवार को जब सेल्समैन ने दुकान खोली तो दुकान की दीवार टूटी देखकर उसने अपने मालिक को खबर दी। मालिक राजेंद्र साहू निवासी मोहल्ला मिर्जा मंडी ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.



