कालपी (जालौन)। यमुना नदी के नए पुल से अज्ञात कारणों के चलते वृद्धा ने छलांग लगा दी। जिससें वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने वृद्धा का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों के चलते यमुना नदी के नए पुल से 50 वर्षीय वृद्धा ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। जिसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी, पुलिस ने तत्काल गोताखोरों की टीम लगाकर वृद्धा की जान बचाने का भरसक प्रयास किया किन्तु सफलता नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद पीला घाट के पास गोताखोरों की मदद से पुलिस ने वृद्धा का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस वृद्धा की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।