अनुराग श्रीवास्तव के साथ बबलू सिंह सेंगर महिया खास
जालौन (उरई)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली किशोरी के साथ गांव के अधेड़ ने दुष्कर्म कर दिया था। पीड़िता के पिता की शिकायत पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। घटना के 9 दिन बीतने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार 16 फरवरी को घर पर 15 वर्षीय किशोरी अकेली थी।माता-पिता खेत पर काम करने गये थे। इसी दौरान गांव के अधेड़ ने किशोरी को अकेला पाकर दुष्कर्म किया था। पीड़िता के पिता की शिकायत पुलिस ने आरोपित सोमेन्द्र के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया था। घटना के 9 दिन बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपित को बंगरा मार्ग से छहपुला के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल दिया है। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसे जेल भेजा जा रहा है।
फोटो परिचय- दुष्कर्म का अरोपी