
बबलू सेंगर महिया खास
जालौन। अलग अलग मामलों में पारिवारिक बंटवारे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम क्यामदी निवासी अजय पाल व उनके भाई रामजी पाल के बीच पारिवारिक बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। उधर, सिकरी रामा निवासी सतेंद्र व प्रशांत के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद है। पारिवारिक बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में शुक्रवार की सुबह दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और उनके बीच मारपीट होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।



