उरई

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ इग्नू से करें अध्ययन : डाॅ0 रीना कुमारी

उरई(जालौन)। इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ की क्षेत्रीय निदेशक डाॅ0 रीना कुमारी ने परीक्षा केन्द्र सं0 27188, दयानन्द वैदिक काॅलेज, उरई में संचालित जून 2026 सत्रांत परीक्षा का औचक निरीक्षण किया एवं सभी व्यवस्थाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर डाॅ0 रीना ने जुलाई 2026 सत्र में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की और बताया कि इग्नू की दूरस्थ शिक्षा प्रणाली के माध्यम से लोक सेवा आयोग, आई0ए0एस0, पी0सी0एस0, यू0जी0सी0 नेट जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्रायें, सरकारी नौकरी में सेवारत और संस्थागत अध्ययन के साथ दूरस्थ शिक्षा के द्वारा दूसरी डिग्री प्राप्त करने के इच्छुक किसी भी उम्र के व्यक्ति अध्ययन कर सकते हैं जो एक बेहतर विकल्प है।

यू0जी0सी0 के निर्देशों के अनुसार ओडीएल/ऑनलाइन कार्यक्रम में आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी डी0ई0बी0 आईडी बनाकर ही आवेदन कर सकते हैं। अब प्रत्येक शिक्षार्थी को ओडीएल/ऑनलाइन कार्यक्रम में प्रवेश हेतु यूजीसीडीईबी बेवसाइट https://deb.ugc.ac.in/studentdebid पर जाकर अपने एबीसीआईडी का उपयोग करके डीईबीआईडी बनानी होगी। यदि आपके पास एबीसीआईडी नहीं है तो डिजी लाॅकर के माध्यम से बना सकते है। डीईबी आई डी एक बार जनरेट होने के बाद फिर जीवन भर वैध रहेगी। शिक्षार्थी सर्वप्रथम अपना पंजीकरण प्रवेश हेतु करेंगे जिसके लिए आवेदन पत्र भरने के लिए जरूरी प्रमाणपत्र अपलोड करें और पंजीकरण शुल्क ऑनलाइन भरना होता है। शिक्षार्थियों के लिए आवश्यक होगा कि महत्वपूर्ण डाॅक्यूमेंट्स सबमिट करने होंगे। इनमें-स्कैन की गई फोटो (100 केबी से कम), स्कैन किए गए हस्ताक्षर (100 केबी से कम), संबंधित शैक्षणिक योग्यता की स्कैन की गई काॅपी (200 केबी से कम) होनी चाहिए। इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों की अधिक और विस्तारपूर्वक जानकारी लेने के लिए आप इग्नू की वेबसाइट https://www.ignou.ac.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 है।
महत्वपूर्ण कौशल विकास आधारित पाठ्यक्रमों प्राथमिक चिकित्सा में प्रमाण-पत्र, विभिन्न विदेशी भाषाओं में प्रमाण-पत्र जैसे रसियन, फ्रैंच, जेपनीज, कोरियन, स्पेनिस भाषा में, मधुमक्खी पालन में, फैशन डिजाइन में, वैदिक गणित में, इवेन्ट मैनेजमेंट में, रिटेलिंग में डिप्लोमा, बागवानी में डिप्लोमा, डेयरी टेक्नोलोजी, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, अनुवाद अध्ययन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, सोशल वर्क में स्नातक, टूरिज्म एवं ट्रैवल मैनेजमेंट में स्नातक, बीबीए रिटेलिंग में स्नातक, ज्योतिष मे स्नातकोत्तर, वैदिक अध्ययन में स्नात्कोत्तर, भगवद् गीता अध्ययन में स्नात्कोत्तर, एमसीए आदि पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं, जो न्यूनतम अर्हता को पूरा करते हैं। पाठ्यक्रमों के संबंध में सम्पूर्ण विवरण इग्नू की वेबसाइट पर उपलब्ध है। कोई भी विद्यार्थी स्नातक अथवा परास्नातक पाठ्यक्रम को पूरा करने के साथ ही डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकता है। इग्नू की सभी उपाधि/डिप्लोमा/प्रमाण-पत्र भारतीय विश्वविद्यालय संघ (ए.आई.यू.) के सभी सदस्य विश्वविद्यालयों द्वारा मान्य है।
इस अवसर पर दयानन्द वैदिक काॅलेज, उरई के इग्नू अध्ययन एवं परीक्षा केन्द्र सं0 27188 के समन्वयक डाॅ0 अतुल प्रकाश बुधौलिया, प्रो0 शैलजा गुप्ता, डाॅ0 सर्वेश शाण्डिल्य, डाॅ0 मलिखान सिंह, श्री आकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button