उरई

बहन से छेड़छाड़ का विरोध भाई को पड़ा महंगा

0 छोटी बहन को छड़ का जुलूस दिखाने गए भाई के साथ आरोपियों ने की जमकर मारपीट, पिलाया गन्दा पानी

उरई(जालौन)। शहर के लहरिया पुरवा निवासी सैफ खान ने गुरुवार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपनी छोटी बहन को मोहर्रम के दौरान निकलने वाले छड़ का जुलूस दिखाने बुधवार की रात बजरिया गया था। जय हिंद टॉकीज के आगे मछली मंडी के पास जब वह वहां खड़ा होकर छड़ का जुलूस देख रहा था, कि तभी वहां आसिफ खान निवासी फकीरान टोला अपने साथी समीर, माका, मनपत, मुजम्मिल, बऊआ, लाला व जानू निवासी गणेशगंज बजरिया के साथ आए और छोटी बहन को देखकर छिटाकशी करने लगे। जब उसने विरोध किया तो सभी ने उसके साथ जमकर मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने जबरन उसे गंदा पानी पिलाया। इस दौरान उसने कुछ अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। जब बहन उसे बचाने आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी धक्का मुक्की की। किसी तरह बहन ने मेरा मोबाइल लेकर परिजनों को सूचना दी। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मांगने की धमकी देते हुए भाग गए।
दबंगों के कहर से दहशत में जीने को मजबूर स्थानीय लोग
उरई। छड के जुलूस में बेरहमी से हुई मारपीट की घटना गणेशगंज चौराहे पर काफी चर्चाओं में है। स्थानीय लोगों का कहना कि यह कोई नई घटना नहीं है। यह ग्रुप 20 से 25 लोगों का है, और ये आए दिन किसी न किसी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया करते हैं। इतना ही नहीं ये चौराहे पर एकत्रित होकर रास्ते से निकलने वाली युवतियों व महिलाओं के साथ आए दिन छींटाकशी करते हैं, और विरोध करने पर अभद्र पर उतारु हो जाते हैं। लोगों का आरोप है कि इनकी दबंगई के चलते स्थानीय लोग भी अपना मुंह खोलने से डरते हैं, और दहशत में जीने के लिए मजबूर है।

पशु चिकित्सक से हुई मारपीट की घटना में भी थे शामिल
उरई। कुछ महीना पहले जेल रोड पर एक पशु चिकित्सा के साथ मारपीट कर सोने की चेन लूट की घटना हुई थी। आरोपियों पर इस घटना को अंजाम देने के भी आरोप लगे थे। ऐसी ही कई घटनाओं को अंजाम देने के बाद भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते आरोपियों के हौसले बुलंद है। अब वे कभी भी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button