उरई

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर BJP की तैयारी तेज, जालौन में बूथ अध्यक्षों को सिखाया माइक्रो मैनेजमेंट का मंत्र

उरई(जालौन)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने गुरुवार को जालौन के जागृति होटल उरई में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलनों को संबोधित करते हुए बूथ स्तर के माइक्रोमैनेजमेंट समझाया और सोशल इंजीनियरिंग का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ संरचना और कुशल बूथ प्रबंधन ही भाजपा की सुनिश्चित विजय का आधार बनेगा। 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति के केंद्र में बूथ अध्यक्ष की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनकी सक्रियता, निरंतरता और लक्ष्य-केंद्रित कार्यशैली ही प्रत्येक परिणाम को विजय में परिणित करेगी।

 

श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर नियमित बैठक होना चाहिए, बैठक का एजेंडा पूर्व निर्धारित हो और रजिस्टर मेंटेन करना है और अभियानों एवं कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करना है। प्रत्येक बूथ पर पार्टी के सभी कार्यक्रम एवं अभियान प्रभावी ढंग से संपन्न हों, इसके लिए बूथ समितियों को सक्रिय बनाना आवश्यक है। प्रत्येक पदाधिकारी एवं सदस्य को उसकी क्षमता और योग्यता के अनुसार दायित्व सौंपा जाए। बूथ स्तर पर पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नेता—सभी को कार्ययोजना का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” के संकल्प के साथ बूथ अध्यक्षों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भाव भी होना चाहिए।

उन्होंने नए कार्यकर्ताओं और समर्थकों को पार्टी से जोड़ने पर जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है। समाज के हर वर्ग के साथ निरंतर संवाद, संपर्क और सेवा कार्यों के माध्यम से बूथ को सशक्त बनाना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मजबूत बूथ ही भाजपा की चुनावी सफलता का मूल आधार है।

उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों से आह्वान किया कि वे संगठन द्वारा निर्धारित प्रत्येक कार्यक्रम को पूर्ण निष्ठा, अनुशासन और प्रतिबद्धता के साथ क्रियान्वित करें। भाजपा का कार्यकर्ता परिश्रम का पर्याय है और अपने समर्पण से किसी भी परिणाम को अनुकूल बना सकता है। उन्होंने कहा कि आज का बूथ अध्यक्ष भविष्य में मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष या राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है—और यह अवसर केवल भाजपा में ही संभव है।

 

 

अंत में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ को आदर्श बूथ बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और सुव्यवस्थित प्रबंधन के बल पर भारतीय जनता पार्टी 2027 में पुनः प्रचंड जनादेश प्राप्त करेगी मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा प्रदेश मंत्री अनिल यादव जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा मूलचंद्र निरंजन जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी पुर्व संसद भानुप्रताप वर्मा संजीव उपाध्याय पूर्व जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह रामेंद्र सिंह नागेंद्र गुप्ता उदयन पालीवाल पूर्व विधायक संतराम सेगर नरेंद्र जादौन जिला एवं मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button