उरई

जलशक्ति मंत्री ने रामपुरा विकास खण्ड परिसर में किया पौधरोपण

ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह संग सैकडों कार्यकर्ताओं ने किया स्वतन्त्र देव सिंह का स्वागत

जिले का सबसे सुंदर ब्लाक बना रामपुरा – स्वतन्त्र देव सिंह

उरई जालौन।उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह का रामपुरा विकास खण्ड आगमन पर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। ब्लाक प्रमुख रामपुरा अजीत सिंह के नेतृत्व में माँ काली फिलिंग स्टेशन पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री को रिसीव कर पुष्मालाओं और फूल बरसाकर उनका अभिनन्दन किया गया।
प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को विकास खण्ड रामपुरा परिसर में बृहद वृक्षारोपण अभियान 2026 के तहत एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण किया।
उन्होंने पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण एवं हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प को दोहराते हुए सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एक पौधा केवल पेड़ नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव है। यदि प्रत्येक व्यक्ति पौधरोपण को जन-आंदोलन का रूप दे,तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण परिवर्तन संभव है।
विकास खण्ड परिसर की भव्यता को देखते हुए उन्होंने ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “रामपुरा विकास खण्ड आज जिले का सबसे सुंदर विकास खण्ड बन चुका है। यहां स्वच्छता,सौंदर्यीकरण और बेहतर व्यवस्थाएं यह दर्शाती हैं कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने मिलकर उत्कृष्ट कार्य किया है।” उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास अन्य विकास खण्डों के लिए भी प्रेरणा बनेंगे।
कार्यक्रम के अंत मे ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह ने स्मृति चिन्ह देकर जलशक्ति मंत्री का आभार प्रकट किया।
इस दौरान मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी,विधायक माधौगढ़ मूलचन्द्र निरंजन,जलशक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान,खण्ड विकास अधिकारी प्रशांत यादव एवं भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button