भारत विकास परिषद मुख्य शाखा उरई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहित सिपोलिया , सचिव विमल गुप्ता,कोषाध्यक्ष महिपाल सिंह, महिला सहभागिता श्रीमती अलका कठिल का दायित्व ग्रहण एवं शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्

उरई(जालौन)। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा उरई का दायित्व ग्रहण एवं शपथ ग्रहण समारोह रामराजा पैलेस, उरई में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में नवगठित कार्यकारिणी एवं महिला कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई तथा नवीन सदस्यों का स्वागत एवं शपथ ग्रहण कराया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अधिष्ठापन अधिकारी लखन लाल चंदैया एवं दीक्षा अधिकारी नंद गोपाल अग्रवाल ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
निवर्तमान अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। निवर्तमान सचिव रवि इटौदिंया (छोटे) ने संगठन की गतिविधियों एवं सेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष विमल गुप्ता ने शाखा के वित्तीय प्रतिवेदन की जानकारी दी। महिला संयोजिका नीलम कंथरिया ने महिला सहभागिता को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महासचिव सुदीप टंडन ने कहा कि भारत विकास परिषद सेवा, संस्कार, सहयोग और समर्पण का जीवंत संगठन है। परिषद द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के लिए किए जा रहे सेवा कार्य अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा उरई मुख्य शाखा बुंदेलखंड प्रांत की हमारी सबसे बड़ी शाखा है जिसे निश्चित तौर पर कोई ना कोई सेवा का स्थाई प्रकल्प बनाना चाहिए
विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव इंजीनियर अजय इटोरिया ने कहा कि भारत विकास परिषद केवल एक संगठन नहीं बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व का सशक्त माध्यम है। परिषद के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया जा रहा है। भारत विकास परिषद संपर्क, सहयोग, सेवा, समर्पण और संस्कार पर काम करती है
दीक्षा अधिकारी नंद गोपाल अग्रवाल ने परिषद की विचारधारा एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन की शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित होती है। उन्होंने सभी सदस्यों से सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
अधिष्ठापन अधिकारी लखन लाल चंदैया ने कहा कि परिषद की नई टीम संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी तथा सेवा और संस्कार के कार्यों को और अधिक विस्तार देगी।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहित सिपौलिया ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि भारत विकास परिषद मुख्य शाखा उरई का अपना स्थायी कार्यालय स्थापित किया जाए। साथ ही परिषद द्वारा समाजहित में एक स्थायी सेवा प्रकल्प भी प्रारम्भ किया जाएगा, जिससे जरूरतमंद लोगों को निरंतर लाभ मिल सके। उन्होंने सभी सदस्यों के सहयोग से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। परिषद के सभी सदस्यों, एवं समाज के गणमान्य व्यक्ति का आभार व्यक्त किया जो इतनी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए कार्यक्रम में भारत विकास परिषद मुख्य शाखा उरई की नवीन कार्यकारिणी को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहित सिपौलिया के साथ सचिव विमल गुप्ता, कोषाध्यक्ष महिपाल सिंह, महिला संयोजिका अलका कठिल, उपाध्यक्ष रामनरेश गुप्ता, संजय सुहाने हरकौती, डॉ. मनोज दुबौलिया, देवेंद्र माधव विजपुरिया एवं संजय लहारिया प्रवीण इटौदिया सह संगठन सचिव एवं समस्त कार्यकारिणी ने अपने दायित्व ग्रहण किए। इसके अतिरिक्त पर्यावरण संयोजक अरविंद गुप्ता (मामा), संपर्क संयोजक राजेश निगोतिया, संस्कार संयोजिका श्रीमती कल्पना कनकने तथा सेवा संयोजक सीताराम अग्रवाल ने भी शपथ ग्रहण कर संगठन की सेवा, संस्कार एवं समर्पण की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में शाखा की नवीन कार्यकारिणी एवं महिला कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। साथ ही नए सदस्य के रूप में अजय अग्रवाल, अनुराग निरंजन, राहुल गुप्ता, डॉ. दीपक स्वर्णकार, अमित गुप्ता एवं निरंजन ने संगठन की सदस्यता ग्रहण कर शपथ ली।
इस अवसर पर क्षेत्रीय संयुक्त सचिव संजय अग्रवाल, प्रांतीय महिला सहभागिता प्रमुख सुनीता अग्रवाल, प्रांतीय पदाधिकारी डॉ. रामकिशोर पहारिया, महावीर सरावगी, राजेश चंद्रगुप्त, शाखा के भीष्म पितामह जीवन राम गुप्त, संरक्षक डॉ. आदित्य सक्सेना, डॉ. ए.के. श्रीवास्तव, डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. मनोज दुबौलिया, सौरभ खरे, अरविंद गुप्ता (मामा), देवेंद्र सेठ, संजय लहरिया सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में लखनऊ में हुई घटना पर शोक संवेदना प्रकट की गई।
कार्यक्रम का संचालन राघवेंद्र कनकने एवं आभार प्रदर्शन शाखा पदाधिकारियों द्वारा किया गया। समारोह सौहार्द, उत्साह एवं संगठनात्मक संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ।



