कोंच(जालौन)। राष्ट्रपिता व सत्य एवं अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को मन की बात कार्यक्रम का वर्चुअल सम्बोधन नगर में पार्टी स्तर पर सभी बूथों पर सुना गया जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं सहित आम नागरिक उपस्थित रहे।बूथ क्रमांक 537 में भाजपा की जिला मंत्री अंजू अग्रवाल के निवास स्थान पर वर्चुअल संबोधन सुनने हेतु एकत्रित हुए पार्टी कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों ने दो मिनट का मौन धारण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष कमलेश चैपड़ा, प्रदीप गुप्ता, नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, महामंत्री आशुतोष मिश्रा, कार्यक्रम प्रमुख अनिल अग्रवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री बाबूराम पाल, निखिल अग्रवाल, श्लोक अग्रवाल, गोविंदा अग्रवाल, अमित सोनी, पंकज राठौर, रामुल बाबू, राजुल, राहुल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Check Also
Close



