अनुराग श्रीवास्तव के साथ बबलू सिंह सेंगर महिया खास
जालौन (उरई)। सड़क पर जा रहे वृद्ध के अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। टक्कर में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के पुत्र की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र मुरलीमनोहर निवासी विशाल राठौर पुत्र जगदीश ने बताया कि उनके 54 वर्षीय पिता जगदीश 23 जनवरी 22 को औरइया मार्ग पर गये थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनके टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से उनके पिता घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनके पिता की मौत हो गई। मृतक के पुत्र की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन व उसके चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।