0 राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
कोंच(जालौन)। सम्राट अशोक महान के प्रति अभद्र तथा अपमानजनक टिप्पणी किये जाने से आक्रोशित सम्राट अशोक क्लब के पदाधिकारियों ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग करते हुए सोमवार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजेश सिंह को सौंपा।
सम्राट अशोक क्लब कोंच शाखा के अध्यक्ष असित कुशवाहा की अगुवाई में एकत्रित हुए सदस्यों ने एसडीएम को सौंपे अपने ज्ञापन में कहा कि बीती 8 जनवरी को एक अखबार में नोयडा निवासी दया प्रकाश सिन्हा ने अपने एक साक्षात्कार में व स्वलिखित पुस्तक सम्राट अशोक में भारत के गौरव सम्राट अशोक महान के प्रति अभद्र व अपमानजनक टिप्पणी की है जिससे समूचे विश्व के लोगों की भावनाएं आहत हुईं हैं,साथ ही ऐसे व्यक्ति व उस पुस्तक को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित व पुरस्कृत किये जाने से उन पुरस्कारों व सम्मान का गौरव भी अपमानित हुआ है। पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से दया प्रकाश सिन्हा द्वारा लिखित पुस्तक की सभी प्रतियों को जब्त कर प्रतिबंधित करते हुए सारे पुरस्कार वापस लेने व उनको गिरफ्तार कर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाये जाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में उपाध्यक्ष माला कुशवाहा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा एड, संरक्षक जाहरसिंह कुशवाहा, रामसेवक चैधरी, शिवराम कुशवाहा, संतराम पनयारा, धर्मेन्द्र कुशवाहा, ममता कुशवाहा, देवेंद्र कुशवाहा, अभिषेक, पत्रकार दुर्गेश कुशवाहा, मीडिया प्रभारी नवीन कुशवाहा, अशोक, मंगल सिंह, जितेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
फोटो परिचय—
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते कार्यकर्ता।