कोंच(जालौन)। मध्य प्रदेश शासन के पूर्व राजस्व मंत्री लक्ष्मी नारायण गुप्ता सहित राज फाउंडेशन मुंबई के संस्थापक राजकुमार पिपरसैनियां की माँ ईश्वरी देवी का गत रोज निधन हो जाने पर शुक्रवार को गहोई सेवा समिति द्वारा गहोई भवन में अध्यक्ष केशरीमल तरसौलिया की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी जिसमें शामिल समाज के लोगों ने पूर्व मंत्री सहित ईश्वरी देवी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनको नमन किया और उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्व पूर्व मंत्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ने कहा कि साधारण परिवार में जन्म लेने के बाद भी उन्होंने अपने व्यक्तित्व को बड़ी ऊंचाईयों तक पहुंचाया। जीवन और मरण तो प्रकृति का नियम है जो आया वो जाएगा ही। उन्होंने 104 वर्ष तक सक्रिय रहकर समाज और देश की सेवा की यह बहुत बड़ी बात है। वह पिछोर से पांच बार विधायक और सुंदरलाल पटवा सरकार में दो बार राजस्व मंत्री रहे। इस दौरान डॉ. हरीमोहन गुप्त, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, श्रीकांत गुप्ता, राजकुमार मोर, अंचल गुप्ता, नरेश लोहिया, संजय लोहिया, रामजी गुप्ता, श्याम बिहारी गुप्ता, राममोहन, सोमनाथ सोनी, मनीष नगरिया, राधेश्याम नगरिया आदि मौजूद रहे। संचालन इं राजीव रेजा ने किया।