जालौन

ओलावृष्टि मुआवजा, कर्ज माफी सहित 6 सूत्रीय मांगों को लेकर माकपा माले ने सौंपा ज्ञापन

जालौन । भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) माकपा माले के पदाधिकारियों ने राज्यपाल को सम्बोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी हेमंत पटेल को सौंपा। पदाधिकारियों ने किसानों को ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाया जाये तथा कर्ज माफ किये जाये।

भाकपा माले नगर प्रभारी मुकेश वर्मा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने बुधवार को राज्यपाल को सम्बोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी हेमंत पटेल को सौंप कर राज्यपाल से मांग की है कि ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाये तथा कर्ज माफ किये जाये, बढ़े हुए बिजली के बिल माफ किये जाये तथा प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाना बंद कराया जाय, देवनगर चौराहे से फुटकर सब्जी मंडी तक अतिक्रमण के लगने वाले जाम की समस्या का समाधान, नगर पालिका परिषद द्वारा बढ़ाये गये गृहकर को समाप्त कराया जाये, गैस सिलेंडर की कीमत कम की जाये तथा होमडिलेवरी सुनिश्चित कराया जाय, नगर के मोहल्ला फर्दनवीस में अराजक अराजकतत्व राघवेन्द्र आदि द्वारा लल्मी देरी पत्नी राजीव बाथम के साथ मारपीट कर धक्का देकर गिराने, सार्वजनिक रास्ते पर अश्लीलता करने के मामले की रिर्पोट दर्ज कराये जाने की मांग की है। इस मौके पर आशाराम, कांशीराम, रमेश चंद्र, फूल सिहं, शिवबालक, राजीव कुशवाहा, रायसिंह, मुकेश मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button