
जालौन । सेठ वीरेन्द्र कुमार महाविद्यालय गूढ़ा न्यामतपुर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम- प्रचार अभियान के अन्तर्गत महिला जागरूकता अभियान तथा महिला सशक्तिकरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण को लेकर अपने अपने विचार रखे।
राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत छात्राओं द्वारा लिखित नारों के माध्य माध्यम से नारी शक्ति जगाने तथा नारियों को अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहने को कहा। छात्र अक्षरा तिवारी ने कहा कि अंध श्रद्धा को छोड़ो नारी। मन की आँखे खोलो नारी। नारे के माध्यम से नारी शक्ति को अंधभक्ति से दूर रहने का संदेश दिया। मोनिका देवी ने नारी शक्ति को जगाते हुए कहा कि “नारी में है शक्ति अपार। वही करेगी जग उद्धार ।” दीपाली बाथम ने अपने नारे के माध्यम से सन्देश दिया कि “नारी नर से हीन नहीं को दुनियां के आधीन नहीं।”सौम्या पटेल ने संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि यदि मारी अपनी शक्ति को पहचान ले तो दुनिया की कोई शक्ति उसे उनगे बढ़ने से नहीं रोक सकती ।मानसी प्रजापति ने वेदों की संकल्पना का उल्लेख करते हुए कहा कि “यत्र नार्यस्त पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता अर्थात जहाँ नारियों का सम्मान होता है वहाँ देवता निवास करते हैं यानी वह स्थान या देश स्वर्ग के समान हो आता है।इस अवसर पर छात्राओं में अवन्तिका शर्मा, मुस्कान कुशवाहा, छात्रा , निकेता सिंह, अंशिका गुप्ता, सोनाली, वैष्णवी, रागनी, सृष्टि पचौरी , वैष्णवी पोरवाल सहित अनेक छात्रायें तथा काय राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी सहित महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।


