जालौन

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की पिटाई, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

जालौन । घरेलू कामकाज को लेकर पति द्वारा पत्नी की पिटाई करने की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में शिकायत देकर की है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर कुदारी निवासी कीर्ति देवी ने पुलिस को बताया कि उसके पति लीलाधर घरेलू कामकाज को लेकर अक्सर विवाद करते रहते हैं। कई बार परिवार के लोगों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह मान नहीं रहे हैं। आरोप लगाया कि बुधवार की सुबह वह विवाद करने लगे। जब उसने विवाद करने से रोका तो गाली, गलौज करते हुए पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button