
जालौन। दुकान से उधार सामान लेने के बाद ग्राहक से रुपये मांगने पर ग्राहक व दुकानदार के बीच हाथापाई हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दमां निवासी नेमकुमार गांव में ही छोटी दुकान किए हैं। गांव का ही दीनबंधु उससे उधार सामान लेता रहा। आरोप है कि जब दुकानदार ने दूसरे पक्ष से उधार के रुपये मांगे तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। गाली, गलौज से शुरू हुआ विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है।



