जालौन
नगर पालिका परिषद जालौन में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का लिया संकल्प

जालौन। नगर पालिका परिषद में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह सादगीपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान सभी नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में एसडीएम हेमंत पटेल ने नामित सभासदों को शपथ दिलाते हुए उनसे अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने की अपेक्षा की। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि नगर के विकास और जनसमस्याओं के समाधान में सभासदों की भूमिका अहम होती है, इसलिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। शपथ ग्रहण करने वालों में ऊषा गुप्ता, वाचस्पति मिश्रा, धर्मेंद्र सेंगर, योगेंद्र राठौर और रामप्रकाश शामिल रहे। शपथ लेने के बाद सभी नामित सभासदों ने नगर के विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लिया। इस मौके पर चयेरपर्सन नेहा पुनीत मित्तल, ईओ सुशील कुमार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बनाजी, पुनीत मित्तल, अनिल याज्ञिक, अभय सिंह राजावत, अनिल मित्तल आदि मौजूद रहे।



