जालौन

डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर खंडेराव मोहल्ले में धूमधाम, जय भीम के नारों से गूंजा माहौल

जालौन। नगर के मोहल्ला खंडेराव में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई। बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में भाग लेकर बाबा साहेब को नमन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा केक काटकर एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान जय भीम के नारों से माहौल गूंज उठा और उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। डॉ. रमेश दोहरे ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता का प्रतीक रहा है। उन्होंने समाज के कमजोर और वंचित वर्ग को अधिकार दिलाने के लिए पूरी जिंदगी संघर्ष किया। भारतीय संविधान के निर्माता के रूप में उन्होंने देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक आधार दिया, जिससे हर वर्ग को समान अधिकार मिल सके। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर अंबिका प्रसाद, डॉ. रमेश दोहरे, आसाराम, बालकराम, अनिल, बबलू, शैलेंद्र कुमार, समरजीत सिंह, गुड्डू, चंद्रशेखर, मुकेश दोहरे, राहुल कुमार, मनीष कुमार, विवेक कुमार, रोहित कुमार, अभय प्रताप सिंह, विजय प्रताप सिंह, दुष्यंत सिंह चौधरी, प्रशांत सिंह, शिवम सिंह, अभय भास्कर आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button