जालौन

जालौन में साइबर ठगी: व्हाट्सएप हैक कर ठगों ने वसूले रुपये, पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर

जालौन। जनपद में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक युवक का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर ठगों ने उसके परिचितों से रुपये ठग लिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला फर्दनानीरा निवासी अजय कुमार पुत्र श्री रामस्वरूप 10 अप्रैल 2026 को आवश्यक कार्य से कानपुर गए हुए थे। इसी दौरान सुबह करीब 8:11 बजे उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया गया। हैकरों ने उनके नंबर से व्हाट्सएप पर एक्सीडेंट का झूठा मैसेज और एक बारकोड (QR कोड) भेजकर उनके रिश्तेदारों व जानकारों से रुपये मंगवाए।
बताया जा रहा है कि “शदीन पुत्र बच्चू” नाम से मैसेज भेजकर कई लोगों को झांसे में लिया गया और उनसे ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करा लिए गए। पीड़ित को घटना की जानकारी 2-3 दिन बाद हुई, क्योंकि वह शहर से बाहर थे।
जैसे ही अजय कुमार वापस जालौन पहुंचे, उन्होंने कोतवाली में लिखित तहरीर देकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने तहरीर के साथ व्हाट्सएप मैसेज और बारकोड की कॉपी भी सौंपी है।
पीड़ित ने पुलिस से अनुरोध किया है कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button