उरई

जिले में प्रथम स्थान दसवीं के परीक्षा परिणाम में श्रेष्ठ स्वर्णकार ने 98.8 %अंक प्राप्त कर साबित की एल्ड्रिच की गुणवत्ता

उरई(जालौन)।  शिक्षा के बिना राष्ट्र के विकास को मूर्त रूप देना असंभव है। इसी संकल्पना के साथ गुणवत्तायुक्त शिक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित बृज कुंवर देवी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में सी० बी० एस० ई ० के कक्षा दसवीं के 2026 के परीक्षा परिणाम में विद्यालय के मेधावी छात्र श्रेष्ठ स्वर्णकार ने 98.8 % के साथ जनपद ही नहीं वरन पूरे बुंदेलखंड में परचम लहरा दिया।वही विद्यालय के छात्र छात्राओं में अन्य मेधावियों की श्रृंखला में स्वाति चौधरी 98.4℅, आराध्या राजपूत 98℅, रघुराज प्रताप सिंह 98℅, अंश द्विवेदी 97.8℅, रिद्धिमा कुलश्रेष्ठ 97.2℅, प्रखर 97.2℅, दिव्यांश तिवारी 97℅, पीयूष दुबे 96.6℅, परिधि सिंह 95.8℅, आराध्या सिंह 94.6℅, शुभ गुप्ता 94.2℅, आदित्य चौरसिया 93.4℅, हरेंद्र 93℅, यशिका अवस्थी 92.8℅, वंशिका सिंह 91.2℅, गोविंद नारायण शुक्ला 91.2℅, समर तिवारी 91.2℅, किशन झा 91℅, गरिमा 92.4℅, दिव्यांशु सिंह 90.4℅ आदि छात्रों ने अपनी मेधा को प्रदर्शित किया। विद्यालय में वर्ष 2026 हाई स्कूल परीक्षा में सात सेक्शन के 280 छात्र छात्रा परीक्षा में सम्मलित हुए जिसमे 169 बच्चे ने 90 %के ऊपर अंक हासिल किए शेष बच्चे 68 % से 88% तक रहे।
उत्कृष्ट मानकयुक्त शिक्षा की संकल्पना के संस्थापक एवं विद्यालय के डाइरेक्टर इं० अजय इटौरिया ने परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय सदैव ही निष्ठा पूर्वक छात्रों के पठन-पाठन हेतु सचेत रहता है। मैंने छात्रों की शिक्षा के लिए कभी कोई समझौता नहीं किया बल्कि छात्रों को बेहतर शिक्षा हेतु विद्वान एवं अनुभवी शिक्षकों को प्राथमिकता दी। परीक्षा परिणाम इस बात को प्रमाणित करता है कि विद्यालय का शैक्षिक वातावरण शिक्षा के लिए अनुकूल ही नहीं बल्कि जनपद में सर्वश्रेष्ठ है। विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती सुविधा इटौरिया ने सभी छात्रों को उनकी सफलता की बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय, छात्र तथा अभिभावक इन तीनों के पारस्परिक सहयोग एवं परिश्रम से आज हम सभी इस उपलब्धि का जश्न मना रहे है। इसके लिए समस्त अभिभावक एवं विद्यालय प्रशासन बधाई के पात्र है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा श्रीखंडे ने छात्रों की लगन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति एकाग्रता की भूरि-भूरि सराहना की। उन्होंने कहा कि दसवीं का परीक्षा परिणाम यह साबित करता है कि विद्यालय अपने कर्तव्य का ईमानदारी से निर्वहन कर रहा है। उन्होंने सभी सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और समस्त शिक्षकों को उनके बेहतर दायित्व निर्वहन के लिए बधाई दी। सभी छात्र- छात्राओं को बधाई देने में विद्यालय के अध्यापक पुरुषोत्तम पुरवार, डॉ० अनुज भदौरिया, देवेश पाठक, के० के० चतुर्वेदी, गोविंद सिंह, नीरज त्रिपाठी, दीक्षा दूरवार, शिवम शुक्ला, देवांश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button