जालौन

साइबर ठगों का नया तरीका, मोबाइल हैक कर व्हाट्सऐप से ठगी — पीड़ित कोतवाली में भटकता रहा

भीम राजावत

जालौन में साइबर ठगों का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ ठगों ने एक युवक का मोबाइल हैक कर उसके जान-पहचान वालों से पैसे ठग लिए। मामला सेंगर कॉलोनी निवासी रोहित भदौरिया से जुड़ा है।
जानकारी के अनुसार, साइबर अपराधियों ने रोहित भदौरिया का मोबाइल हैक कर उनके व्हाट्सऐप अकाउंट का गलत इस्तेमाल किया। ठगों ने रोहित के नाम से उनके परिचितों को एक क्यूआर कोड भेजा और साथ में खुद के एक्सीडेंट की झूठी तस्वीरें डालकर मदद के नाम पर 2000 रुपये की मांग की। इस झांसे में आकर करीब 5 लोगों ने पैसे भी ट्रांसफर कर दिए।
जब रोहित भदौरिया को इस धोखाधड़ी की जानकारी हुई, तो वे तुरंत कोतवाली पहुंचे और शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की। आरोप है कि वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और “इसमें कुछ नहीं हो पाएगा” कहकर उन्हें टाल दिया।
पीड़ित का कहना है कि यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो साइबर ठगों के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता था और अन्य लोगों को भी ठगी से बचाया जा सकता था।
इस घटना ने एक बार फिर साइबर सुरक्षा और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं आम लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है कि किसी भी संदिग्ध मैसेज, खासकर पैसे मांगने वाले क्यूआर कोड या इमरजेंसी मैसेज पर तुरंत भरोसा न करें और पहले सत्यता की जांच जरूर करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button