जालौन

चिमनदुबे मोहल्ले में मकान दुकान में चोरी, चौकी प्रभारी पर लापरवाही के आरोप हो चुकी 7चोरियो मे किसी का खुलासा नहीं

हुसैन अली पत्रकार

जालौन। नगर के मोहल्ला चिमनदुबे में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला किराना दुकानदार विवेक गौतम पुत्र प्रताप बाबू की दुकान का है, जहां बीती रात चोर पीछे के रास्ते से घुसकर करीब 15 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
बताया जा रहा है कि पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें संदिग्ध व्यक्ति साफ नजर आ रहा है। इसके बावजूद पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित का आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने अभी तक एफआईआर तक दर्ज नहीं की, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
पीड़ित विवेक गौतम ने बताया कि पुलिस की निष्क्रियता से परेशान होकर वह अब मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी इसी क्षेत्र में करीब 7 चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो पाया।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बावजूद पुलिस की ढिलाई से चोरों के हौसले बुलंद हैं। क्षेत्रवासियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और वे जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक आम जनता इस तरह की वारदातों को झेलती रहेगी और कब पुलिस प्रशासन इन घटनाओं पर सख्ती दिखाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button