जालौन

खटीकान मोहल्ले में शादी वाले घर में लाखों की चोरी, पुलिस पर लापरवाही के आरोप

हुसैन अली पत्रकार

जालौन। शहर के खटीकान/चिमनदुबे मोहल्ले में एक शादी वाले घर को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। चोर घर से करीब तीन मोबाइल फोन और लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
पीड़ित तौहीद और खातून ने बताया कि उनके घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान रात में अज्ञात चोर पीछे के रास्ते से घर में घुस आए और जेवरात सहित तीन मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पीड़ितों का आरोप है कि इसके बाद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई और अब तक एफआईआर भी दर्ज नहीं की गई है। इससे नाराज परिवार और मोहल्ले के लोगों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहल्ले में स्मैक और गांजा पीने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे चोरी जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पूर्व में हुई करीब 7 चोरी की घटनाओं का भी अब तक खुलासा नहीं हो सका है।
चौकी प्रभारी मनीष तिवारी की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि जल्द से जल्द मामला दर्ज कर चोरों की गिरफ्तारी की जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button