जालौन

युवा समाजसेवी सुमित प्रताप सिंह जरूरतमंद परिवारों के लिए बने मसीहा

राजेन्द्र सिंह सेंगर

माधौगढ़, जालौन हाल ही में हुई भीषण ओलावृष्टि ने किसानों की खड़ी फसल को पूरी तरह तबाह कर दिया…
कर्ज में डूबे किसान अब दो वक्त की रोटी के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं…
सबसे ज्यादा असर उन परिवारों पर पड़ा है… जहां बेटियों की शादी तय थी…
ऐसे ही कठिन हालात में इंसानियत ग्रुप के संचालक सुमित प्रताप सिंह ‘भोलू भैया’ उम्मीद बनकर सामने आए…”

“सोशल मीडिया के जरिए जानकारी मिलते ही भोलू भैया अपनी टीम के साथ ग्राम अकबरपुरा पहुंचे…
जहां उन्होंने शिवानी, कुमकुम और काजल के परिवारों से मुलाकात की…
शादी की तैयारियों के बीच आर्थिक संकट से जूझ रहे इन परिवारों को इंसानियत ग्रुप ने राहत पहुंचाई…”

शिवानी – शादी 6 मई
कुमकुम – 21 अप्रैल
काजल – 26 अप्रैल

“ग्रुप की ओर से तीनों बेटियों को क्रमशः 25 हजार और 12-12 हजार रुपये की सहायता…
साथ ही कन्यादान स्वरूप साड़ियां भी भेंट की गईं…”

“वहीं सिहारी गांव के वर्मा परिवार की बेटी प्रिया की शादी के लिए भी 11 हजार रुपये और साड़ी देकर सहयोग किया गया…”

“जहां एक ओर युवा वर्ग आधुनिक जीवनशैली में व्यस्त है…
वहीं भोलू भैया और उनकी टीम समाज सेवा को अपना लक्ष्य बना चुके हैं…
उनका यह कदम न सिर्फ जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बना…
बल्कि समाज में मानवता की एक मजबूत मिसाल भी पेश कर गया…”

“इस दौरान आशीष पाठक, विनयन द्विवेदी, लव तिवारी कुश तिवारी सिहारी, गोपाल तिवारी, प्रशांत गुप्ता, विकास राजावत समेत कई लोग मौजूद रहे…”

“वाकई… ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा देते हैं…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button