ब्लॉक कुंदनपुरा के प्राथमिक विद्यालय में एक भी छात्र नहीं, तीन शिक्षक तैनात उनके लिए भी पानी नहीं

भीम राजावत
जालौन ब्लॉक क्षेत्र के कुंदनपुरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में इस समय एक भी छात्र पंजीकृत नहीं है, जबकि विद्यालय में तीन-तीन अध्यापक तैनात हैं। यह स्थिति शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।
विद्यालय की अध्यापिका राधा साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव में 6 वर्ष से 14 वर्ष तक आयु वर्ग के कोई बच्चे ही नहीं हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष विद्यालय में मात्र एक छात्र कक्षा पांच में पंजीकृत था, जो इस वर्ष विद्यालय छोड़ चुका है।
इस संबंध में जब खंड शिक्षा अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष दो-तीन छात्र थे, लेकिन इस वर्ष नया सत्र अभी शुरू हुआ है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। यदि आगे भी कोई छात्र पंजीकृत नहीं होता है, तो विद्यालय के संबंध में प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा तथा यहां तैनात शिक्षकों को अन्य विद्यालयों में संबद्ध (अटैच) किया जाएगा।
बताया गया कि इस विद्यालय की प्रधानाचार्य उपसाना हैं।स्कूल की स्थित भी दयनीय है वर्तमान स्थिति से स्कूल मे लगा हेडपंप खराब पडा हुआ अध्यापक गांव से अपने पानी की व्यवस्था करते हे।ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति उजागर हो रही है।



