जालौन

जालौन में 13 वर्षीय किशोर ने घर में लगाई फांसी, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

जालौन के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के डिकौली गांव में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 13 वर्षीय किशोर ने अज्ञात कारणों के चलते घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, डिकौली निवासी मनीष का 13 वर्षीय पुत्र प्रदुम घर में अपने कमरे में था। इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों को संदेह हुआ। जब परिवार के लोगों ने कमरे में जाकर देखा तो प्रदुम फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। यह दृश्य देखकर परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तत्काल उसे फंदे से उतारकर आनन-फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही माधौगढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि प्रदुम की मौत से पिता मनीष सहित पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव के लोग भी घटना से स्तब्ध हैं और परिवार को सांत्वना देने के लिए घर पहुंच रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button