
जालौन (उरई)। स्थानीय भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा में ऑल इंडिया इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन के आवाहन पर केंद्र सरकार की दमनकारी श्रम संहिताओं के खिलाफ कर्मचारियों ने हड़ताल की तथा नारेबाजी करते हुए नीतियों का विरोध जताया ।
एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल पर में तालाबंदी रखी तथा शाखा कार्यालय की गेट पर सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी हुई । यूनिट अध्यक्ष सुशील कुशवाहा ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार श्रम कानून को जो की देश के मजदूर वर्ग के खिलाफ है उसको थोपना चाहती है तानाशाही के जरिए हम उसका विरोध करते हैं और पूंजी पत्तियों के हाथों में देश के जो सार्वजनिक उपक्रम है उनको निजीकरण की तरफ धकेलना का प्रयास किया जा रहा है उसका हम सब मिलकर विरोध करेंगे और देश की जनता को जागरूक करेंगे कि यह सरकार श्रमिक विरोधी है और कर्मचारी विरोधी है धरने को संबोधित करते हुए कानपुर डिवीजन इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन के यूनिट सेक्रेटरी कॉमरेड अफसार अहमद ने कहा की देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने वाले सार्वजनिक उपक्रम को हम पूंजीपतियों के हाथों में सौंपने तथा भारतीय जीवन बीमा निगम जैसे सार्वजनिक उपक्रम को कमजोर करने की हर कोशिश का हमारा संगठन डटकर मुकाबला करेगा तथा मांग करते हैं कि भारतीय जीवन बीमा निगम में आउटसोर्सिंग बंद की जाए और क्लास 3 , एवं 4 फोर्थ में अति शीघ्र भरती की जाए केंद्र सरकार जो नीतियां लागू कर रही है वह आम जनमानस के हित में नहीं है महंगाई और बेरोजगारी तथा सांप्रदायिकता दिन वा दिन बढ़ती जा रही है इस पर सरकार ध्यान न देकर अपने प्रियऔद्योगिक घरानों को फायदा पहुंचाने में मस्त है जो की देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है,सरकार उन सार्वजनिक संस्थाओं को निजी हाथों में सौंपने का कार्य कर रही है जिन संस्थाओं ने दशकों से भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की है भारतीय जीवन बीमा निगम दशकों से जनता के विश्वास पर खड़ा हुआ है इसको निजीकरण के रास्ते पर ले जाने का प्रयास देश की गरीब जनता की बचत और उसके उज्जवल भविष्य के साथ खिलवाड़ है जिसका हम सभी लोग एकजुट होकर मुकाबला करेंगे। इंकलाब जिंदाबाद के नारो से वातावरण गूंजता रहा धरने में कॉमरेड सुशील कुशवाह कॉमरेड अफसर अहमद मुकेश कुमार किशन कुमार देवेंद्र सिंह मुरारी कमरेट अमित कॉमरेड मुकेश कुमार श्री राम कामरेड राम कुमार कामरेड गजेंद्र कामरेड शेखर इमरान आदि लोग उपस्थित रहे।



